दिल्ली में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आलम यह है कि अब बदमाशों को नहीं पुलिस को खुद की सुरक्षा करने की जरूरत पड़ रही है।
बीते कुछ महीनों में हुई घटनाओं पर नजर डालें तो ऐसा ही मालूम होता है कि बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बेखौफ बदमाशों ने दो पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अभी भी जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।
राजधानी की पुलिस लगातार बदमाशों के निशाने पर है। अगर आंकडों पर गौर करें तो इस साल हुए हमलों में चार पुलिसकर्मी अपनी जान गवां चुके हैं।