फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जेबतराशी करने वाले चार गिरफ्तार, 108 मोबाइल बरामद

Fri, 11 Oct 2019 07:04 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बदरपुर थाना पुलिस ने जेबतराशी करने वाले एक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन बसों में जेबतराशी करते थे, जबकि चौथा साथी बस के साथ ऑटो लेकर चलता था। बस में सवार बदमाश लोगों के मोबाइल चुराकर कहीं भी उतर जाते और ऑटो चला रहे साथी को मोबाइल देकर दूसरी बस में सवार हो जाते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 108 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार चलती बसों में हो रहीं मोबाइल चोरी की वारदातों को देखते हुए बदरपुर थानाध्यक्ष विजयपाल दहिया की देखरेख में एएसआई राजेश, एएसआई भूप सिंह व सिपाही अमित की टीम बनाई गई थी। नौ अक्तूबर की रात एक सूचना पर टीम ने एमबी रोड पर बदरपुर की ओर से आ रहे एक ऑटो को रुकने का इशारा दिया। लेकिन चालक ने ऑटो भगाने का प्रयास किया।

इसी दौरान ऑटो बेरीकेड से जा टकराया और उसकी चपेट में आने से सिपाही विपिन घायल हो गया। पुलिस टीम ने ऑटो में सवार जैतपुर निवासी विनोद उर्फ बल्ली, पुल प्रह्लादपुर निवासी जीतू, जैतपुर एक्सटेंशन निवासी रोशन और गौतमपुरी निवासी राजेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजेश बस के साथ ऑटो लेकर चलता था, जबकि बाकि आरोपी बस में चढ़कर सवारियों के मोबाइल चुराते थे। आरोपियों के कब्जे से दो लोडेड देशी तमंचे, चार सर्जिकल ब्लेड, दो बटनदार चाकू और चोरी किए 108 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से मोबाइल चोरी के 39 केस सुलझाने का दावा किया है।

गाजियाबाद में डीलर को बेचते थे

आरोपी चोरी किए गए मोबाइल लोनी, गाजियाबाद में एक डीलर को आधे दामों पर बेच देते थे। आरोपी विनोद के खिलाफ रॉबरी, स्नैचिंग व चोरी के 34 मामले दर्ज हैं और वह बदरपुर इलाके का घोषित बदमाश है। जीतू के खिलाफ हथियारों के बल पर लूटपाट व चोरी करने के पांच मामले दर्ज हैं।

रोशन के खिलाफ दो व राजेश के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। पहले इनकी मुलाकात पार्कों में होती थी। कुछ महीने पहले ही इन्होंने गिरोह बनाया था। सभी आरोपी नशे के आदतों को पूरा करने के लिए वारदात करते थे। राजेश ने जेबतराशी के लिए ही ऑटो खरीदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें