फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर: पेड़ गिरने से ढहा कमरा, मां और तीन बच्चों की मलबे में दबने से मौत और एक घायल

Fri, 02 May 2025 08:45 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में आज सुबह भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। द्वारका के खरखरी नहर गांव में पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल है।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सुबह तेज हवाओं के कारण द्वारका के खरखरी नहर गांव में खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। उसके पति अजय को मामूली चोटें आई हैं। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आज तड़के 5.26 बजे एक कमरे के ढहने की सूचना मिली।  मौके पर जाने पर पता चला कि द्वारका जिले के जाफरपुर कलां के पास खड़खड़ी नहर गांव में तेज हवाओं के कारण एक नीम का पेड़ खेत पर बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर गिर गया जिसकी वजह से कमरा ढह गया।

कमरे के मलबे के नीचे ज्योति पत्नी अजय उम्र 26 वर्ष और उसके तीन बच्चे दब गए, जिनको पुलिस और दमकलकर्मियों की मदद से मलबे से निकाल कर राव तुला अस्पताल जाफरपुर कलां में ले जाया गया। जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया। पांचवां व्यक्ति अजय पुत्र फूल सिंह कुशवाह मामूली रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi : रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, परिजनों ने थाने में किया हंगामा; इलाके में रहने वाले पांच नामजद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें