फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, पेड़ गिरे; दिल्ली हवाई अड्डे पर टिन की छत गिरी

Fri, 02 May 2025 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गरज-चमक के बीच बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया था। लगातार हो रही तेज बारिश से दिल्ली की सड़कों पर पानी भर गया है। 
विज्ञापन
IGI पर छत गिरी... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। गरज-चमक के बीच बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया था। लगातार हो रही तेज बारिश से दिल्ली की सड़कों पर पानी भर गया है। 

विज्ञापन

दिल्ली में बूंदाबांदी का सिलसिला तड़के 3 बजे के बाज शुरू हुआ। पहले आईटीओ, मंडी हाउस और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश शुरू हुई। इसके बाद हवाओं में तेजी आई और अंघेरे के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। 

बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनट 3 पर टिन की छत गिर गई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई पेड़ गिरने की भी सूचना है। 
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार एक मई से सात मई तक आंधी व बारिश का अनुमान है। इस कारण से तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 01 मई की रात से 04 मई की सुबह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, 05 और 06 मई को शाम के समय आंधी-तूफान और बादल गरजने की गतिविधियां रहेंगी। इससे पहले मौसम विभाग एक से दो मई के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी कर चुका है।
विज्ञापन

24 से 28 अप्रैल तक तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था। लेकिन 29 अप्रैल से तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी। इस दिन तापमान सामान्य से नीचे चला गया और तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।। 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

 

Weather : दिल्ली में बूंदाबांदी, कम होगा गर्मी का प्रकोप... मौसम रहेगा सुहावना, 34-36 डिग्री के बीच आएगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार अब एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस तरह से इस दौरान मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा। इन गतिविधियों के कारण मौसम प्री मानसून जैसा रहेगा। इस दौरान बारिश, गरज वाले बादल, धूल भरी हवाएं, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तापमान 34-36 डिग्री के बीच बना रहेगा। 

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 38.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.8 डिग्री सेल्सियस

दो मई को सूर्यास्त: 6:57 मिनट
तीन मई को सूर्योद: सुबह 5:39 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें