फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाते चार लोग गिरफ्तार, 5.15 लाख रुपये बरामद

Thu, 11 Apr 2019 04:57 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निजामुद्दीन थाना पुलिस ने जंगपुरा के एक होटल से आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाते चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये सट्टा रैकेट चला रहे थे। इनमें एक इंजीनियर, दूसरा प्रॉपटी डीलर और तीसरा रेस्तरां मालिक है। आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल, टीवी सैट और 5,15,000 रुपये बरामद किए गए हैं। एक आरोपी सट्टेबाजी में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्यम बिश्वाल के अनुसार, निजामुद्दीन थाने के एसआई राजेंद्र को आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने की सूचना नौ अप्रैल को मिली। एसीपी लाजपत नगर बिजेंद्र सिंह की देखरेख में निजामुद्दीन थानाध्यक्ष सतेंद्र मोहन व एसआई राजेंद्र की टीम रात करीब दस बजे जंगपुरा में स्थित प्रीत पैलेस होटल पहुंची। इसके कमरा नंबर 307 में चेन्नई सुपर किंग्स व कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर सट्टा लगाते चार आरोपी पंत नगर निवासी हरीश अरोड़ा (31), लाजपत नगर-1 निवासी नवकरण सिंह (25), सराय काले खां निवासी आशीष मंगल (21) और फरीदाबाद निवासी गुरबेज छाबरा (36) को गिरफ्तार किया गया।

ये एक मोबाइल फोन से सट्टे के रेट अपडेट कर रहे थे और दूसरे फोन से पंटरों को दे रहे थे। पुलिस की पूछताछ में इन्होंने सट्टा लगाने की बात कबूल की। गुरबेज छाबरा को सट्टे की अच्छी जानकारी है। वह वर्ष 2007 में भी सट्टेबाजी में गिरफ्तार हो चुका है। उसके परिवार का जंगपुरा एक्सटेंशन में रेस्तरां है। हरीश अरोड़ा प्रॉपर्टी डीलर है। नवकरण सिंह ने आईपी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें