पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी बबलू दिल्ली, पंजाब, यूपी, एमपी और बिहार समेत दूसरे राज्यों से मोबाइल खरीदकर सोहन लाल व उसके साथी को बेच देता था। बाद में सोहन इन मोबाइल को पार्सल के जरिये नेपाल भेज देता था।
शाहदरा जिला के स्पेशल स्टाफ ने चोरी और लूटे गए मोबाइल को नेपाल भेजने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वेस्ट चंपारन, बिहार निवाासी सोहन लाल (37), चंसी बैठा (20), मोंटिस कुमार (19) और पुरानी दिल्ली निवासी सलीम उर्फ बबलू (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी बबलू दिल्ली, पंजाब, यूपी, एमपी और बिहार समेत दूसरे राज्यों से मोबाइल खरीदकर सोहन लाल व उसके साथी को बेच देता था। बाद में सोहन इन मोबाइल को पार्सल के जरिये नेपाल भेज देता था। आरोपियों ने चंद ही दिनों में हजारों मोबाइल नेपाल भेज दिए हैं।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रांसपोर्ट के जरिये नेपाल मोबाइल फोन भेजते हैं। सूचना के बाद टीम ने जानकारी जुटाई। इसके बाद जगतपुरी इलाके से सोहन लाल, चंसी बैठा और मोंटिस कुमार को दबोच लिया गया। इनके पास से 45 मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान सोहन ने बताया कि वह चोरी और लूट के मोबाइल पुरानी दिल्ली के सलीम उर्फ बबलू से खरीदते हैं। सलीम की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने उसे भी दरियागंज इलाके से दबोचकर उसके पास से 56 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। सोहन लाल ने बताया कि उसका गांव नेपाल बॉर्डर पर है।
विज्ञापन
नेपाल में उसके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं। एक जानकार राम बहादुर ने उससे चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन नेपाल भेजने के लिए कहा। बदले में मोटी रकम देने की बात की गई। सोहन ने अपने साथियों चंसी और मोंटिस के साथ मिलकर चोरी के मोबाइल सलीम से खरीदकर नेपाल भेजना शुरू कर दिए।
सलीम पहले भी कई मामलों में जा चुका है जेल
सलीम ने बताया कि वह पहले दुबई से सोना तस्करी कर भारत लाता था। लेकिन दो-तीन बार उसे कस्टम ने पकड़ लिया। उस पर भारी जुर्माना लगा दिया गया। इसकी वजह से वह कर्जे में आ गया। कर्जे से उभरने के लिए उसने क्रेडिट कार्ड से ठगी की वारदात की, लेकिन वह पकड़ा गया। दो साल जेल में बिताने के बाद उसने चोरी और लूट के मोबाइल खरीदने का धंधा शुरू किया।