फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में मिले चार नए कोरोना संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 36

Sun, 19 Apr 2020 01:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंतराल के बाद शनिवार को जिले में कोरोना के 4 नए मामले सामने आए। चारों ही मरीज रोजकामेव स्थित एक कंपनी में कार्य करते थे। पूर्व में भी इसी कंपनी में काम करने वाले 2 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। सभी को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल व उनके परिजनों को जीडी गोयनका विश्वविद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यूपी के आजमगढ़ के मूल निवासी चाचा-भतीजे ग्वार मोहल्ले में व एक युवक नगर परिषद के वार्ड 16 में रहता है जबकि एक मरीज राजस्थान का निवासी है। चारों रोजकामेव स्थित एक कंपनी में कार्य करते हैं।

पिछले दिनों कोरोना के संदिग्ध लक्षण नजर आने पर चारों से ही सैंपल लिया गया था, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। जिस कमरे में कोरोना पीड़ित रह रहे थे, उसके साथ ही गली व पूरे रास्ते को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। चार नए कोरोना पीड़ितों के सामने आने के बाद जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या अब बढ़कर 36 हो गई है। हालांकि इसमें से 17 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों को जा चुके हैं जबकि 19 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें