फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझ चार युवकों को पीटकर किया अधमरा, लड़की के भेष में नाटक दिखाकर मांगते थे पैसे 

Sun, 08 Sep 2019 02:48 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भीड द्वारा रणहौला में बच्चा चोरी के शक में पीटे युवक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रणहौला इलाके में शुक्रवार शाम को बच्चा चोरी करने के शक में लोगों ने चार युवकों की जमकर पिटाई कर उन्हें अधमरा कर दिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि युवक लड़की के भेष में एक बच्ची को अगवा करने का प्रयास कर रहे थे, जबकि युवकों का कहना है कि वे इस भेष में सभी मार्केट में नाटक दिखाकर रुपये मांगते हैं।

विज्ञापन


पुलिस युवकों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम को रणहौला इलाके में स्थित काली माता मंदिर के पास एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची निजी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार युवक सलवार सूट पहनकर लड़की के भेष में ऑटो से वहां पहुंचे और बच्ची को जबरदस्ती ऑटो में बिठाने का प्रयास करने लगे।

बच्ची के चिल्लाने पर बाइक सवार लोगों ने ऑटो के आगे अपनी बाइक लगाकर युवकों को रोका और पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल करवाया और फिर उनसे पूछताछ शुरू की। युवकों की पहचान राजन, विक्रम, बबलू और प्रभु के रूप में हुई है। सभी रणहौला इलाके में रहते हैं। युवकों ने पूछताछ में बच्ची को अगवा करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया।
विज्ञापन


युवकों ने बताया कि वे सभी लड़की के भेष में मार्केट में नाटक दिखाकर पैसे मांगते हैं। युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए युवकों से मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें