फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरापुरम क्षेत्र से चार लड़कियां लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 26 Aug 2019 06:05 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर को चार लड़कियां लापता हो गईं। इनमें तीन नाबालिग और एक बालिग हैं। तीनों नाबालिगों के परिजनों की ओर से युवती के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंदिरापुरम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी के साथ लोगों से मदद की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिल्ली: आरओ सिस्टम पर रोक के आदेश पर पुनर्विचार से एनजीटी का इनकार

सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक युवती पड़ोस में रहने वाली तीन किशोरियों को डांस सिखाती थी। युवती 21 साल की है जबकि दो नाबालिग 14 साल की और एक 12 साल की है। तीनों किशोरी स्कूली छात्रा है। शुक्रवार दोपहर को चारों लापता हो गईं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जांच में सामने आया है कि तीनों किशोरियां अधिकतर युवती के साथ ही रहती थी।
विज्ञापन


जानकारी हुई कि तीनों किशोरी को युवती अपने साथ ले गई है। जांच में सामने आया है कि फिल्म में काम की तलाश में चारों एक साथ निकली हैं। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि तीनों किशोरियों के परिजनों की ओर से युवती को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम चारों की तलाश में जुटी है। सोशल मीडिया पर भी लड़कियों की जानकारी शेयर कर लोगों से मदद की अपील की जा रही है। जल्द चारों को बरामद कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


नोएडा के एक मॉल के सीसीटीवी में मिली कैद

पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने नोएडा में जांच की तो दो कंपनियों के गार्ड ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में यहां पर आई थीं। साथ ही नोएडा के एक मॉल में भी चारों को एक साथ देखा गया है। मॉल के सीसीटीवी फुटेज से इसकी जानकारी हुई है। पुलिस इन स्थानों के भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें