फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों के साथ रहता था युवक, एक छोटी सी गलती पर उसे पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Sat, 06 Jan 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीट-पीटकर ली जान
विज्ञापन

बेगमपुर थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या करने के मामले में चार किन्नरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि 65 हजार रुपये की चोरी करने पर उन लोगों ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी और अगले दिन शव को फेंक दिया।

विज्ञापन


पुलिस के काफी मशक्कत के बाद मृत युवक की पहचान की और फिर सबूतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि गत 17 दिसंबर को रोहिणी सेक्टर 22 के सीएनजी पंप के पास एक युवक का शव मिला था। युवक की पहचान नहीं हो पायी।

उसकी उम्र करीब 24 साल थी। युवक का हुलिया किन्नर से मिलता था। बेगमपुर थाना प्रभारी आरएस मीणा के नेतृत्व में टीम ने युवक की पहचान करने में जुट गयी।

पुलिस ने बेगमपुर, मंगोलपुरी, उत्तम नगर और अन्य जगहों पर रहने वाले करीब सौ से ज्यादा किन्नरों से संपर्क कर उससे पूछताछ की। उसके बाद युवक की पहचान बुधविहार निवासी मोहित के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मोहित किन्नर नहीं था लेकिन किन्नरों के साथ रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

...और तब तक मारते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गयी

- फोटो : DEMO PHOTO
पुलिस ने आस पास रहने वाले किन्नरों से पूछताछ की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन मोहित को चार किन्नर कुलदीप उर्फ किरण, संदीप उर्फ संध्या, अजय उर्फ डॉली और अनिल उर्फ अनामिका खोज रहे थे।

पुलिस ने इस सूचना पर चारों किन्नरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपियों अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि मोहित ने उनका 65 हजार रुपये की चोरी कर ली थी।

15 दिसंबर को उन लोगों ने मोहित को पकड़ा और उसे लेकर संदीप के मंगोलपुरी स्थित घर पर ले गये। जहां पूछताछ के दौरान उन लोगों ने मोहित की पिटाई शुरू कर दी और तब तक मारते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गयी। 16 दिसंबर को उन लोगों ने दिन भर मोहित के शव को घर में रखा और रात में शव को पेट्रोल पंप के पास लाकर उसे फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें