फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अलीपुर नहर में नहाने के दौरान डूबे चार दोस्त, शव बरामद, छानबीन जारी

Fri, 13 Sep 2019 03:00 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बाहरी दिल्ली के अलीपुर नहर में गुरुवार शाम को नहाने गए चार लोगों की डूबने के कारण मौत हो गई। शुकव्रार दोपहर तक पुलिस व गोताखोरों ने सभी शव बरामद कर लिये।

विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान निहाल विहार निवासी पर्वती (21) व उमेश (21) और नांगलोई निवासी पिंकी (20) और निकित (21) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम निहाल विहार इलाके से कुछ लड़के व लड़कियां अलीपुर नहर में आये थे। इस दौरान मौज-मस्ती करते हुए चार लोग गहरे पानी में उतर गये, जिससे वह डूबने लगे। 

डूबने वालों के साथियों ने शोर मचाकर गांव के लोगों व पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही अलीपुर एसएचओ सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों ने शव को खोजना शुरू किया। देर रात गोताखोरों ने दो शव बरामद किए। 
विज्ञापन


उसके बाद शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया और दो अन्य शव बरामद किए गए। सभी लड़के व लड़कियां अलग-अलग कॉलेज के विद्यार्थी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें