यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक खराब बस में बोलेरो घुस गई।
मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। तीन लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। ये लोग बीमार परिजन को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल से ग्वालियर ले जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि ग्वालियर के सबलगढ़ का निवासी अखिलेश मध्यप्रदेश की ही एक कंपनी में मैनेजर था। लेकिन, कुछ माह पहले बीमार होने पर उसे परिजनों ने गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत नहीं सुधरने पर परिवार अखिलेश को वापस ग्वालियर ले जाने के लिए दिल्ली आया था।