फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्ध में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 80

Tue, 14 Apr 2020 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

गौतमबुद्ध जिले में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 16 नए मरीज मिले। इनको मिलाकर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 80 हो गई है। इनमें से नौ मरीज सेक्टर 5 और 8 की झुग्गियों में रहते हैं। ये सभी सीजफायर कंपनी के मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, ग्रेटर नोएडा स्थित कुलेसरा गांव के दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये दोनों जमात बताए जा रहे हैं। तीन अन्य मरीज फोर्टिस अस्पताल के डायलिसिस यूनिट से जुड़े हैं। ये तीनों एक लैब टेक्नीशियन के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। 

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य संक्रमित ग्रेटर नोएडा के ईटा सेक्टर का निवासी है। जबकि एक अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हुआ है। इन सभी मरीजों को क्वारंटीन में रखा गया है और इनकी हालत स्थिर है। सोमवार को कुल 244 सैंपल की रिपोर्ट मिली। इनमें से 288 निगेटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें