फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के साथ चार लड़कों ने की घिनौनी हरकत

Sun, 07 Dec 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में इंसानियत का शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 15 वर्षीय किशोर के साथ चार लड़कों ने हैवानियत की सारी हदें पार दी गई। मासूम के साथ न सिर्फ कुकर्म किया गया, बल्कि उसके साथ दरिंदगी हुई। शिकायत करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


किशोर को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार मुकदमा दर्ज कराने के लिए उपराज्यपाल से लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त तक गुहार लगाता रहा। करीब डेढ़ माह बाद दिल्ली पुलिस का दिल पसीजा और पुलिस ने कुकर्म, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सलमान (15) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहता है। वह भजनपुरा इलाके की ही एक बेकरी में काम करता है। घटना गत 15 अक्तूबर की है, बेकरी मालिक के बेटे पौवे ने जान से मारने की धमकी देकर सलमान के साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत पौवा के तीन बड़े भाई राशिद व दो अन्यों से की। आरोप है कि राशिद ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। सलमान के न मानने पर आरोपियों ने जबरन सलमान के गुदा मार्ग में सरिया डाल दिया। सलमान खून से लथपथ रोता हुआ अपने घर पहुंचा। फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

इधर, हालत बिगड़ने पर सलमान का ऑपरेशन कर उसके शौच का रास्ता पेट से बनाया गया। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से सांठ-गांठ कर खानापूर्ति कर मामले को छोड़ दिया, लेकिन कोई  मुकदमा दर्ज नहीं किया। परिवार दर-दर की ठोकरे खाता रहा। सलमान अभी भी अस्पताल में भर्ती है। वरिष्ठ अधिकारियों के दखल के बाद बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें