फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ऑनलाइन वीडियो से सीखा जाली नोट बनाने का तरीका, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 500 और 100 रुपये के 18.23 लाख रुपये के जाली नोट बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पश्चिमी जिला पुलिस ने ऑनलाइन वीडियो देखकर जाली नोट बनाने वाले गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 500 और 100 रुपये के कुल 18.23 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए, जिनमें तैयार व अधूरे नोट शामिल थे। जाली नोट बनाने के उपकरण, जैसे लैपटॉप, प्रिंटर और हार्ड डिस्क भी जब्त किए गए।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त सुमन गोयल के अनुसार, जनकपुरी में अंकित कुमार को पकड़ा गया। बृहस्पतिवार को पूछताछ में उसने गगनदीप सिंह और कुलवंत सिंह से नोट लेने की बात बताई। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि गगनदीप और कुलवंत को पटेल नगर से गिरफ्तार किया गया। उनके किराये के कमरे से 16.98 लाख रुपये के जाली नोट मिले। जांच में मकान मालिक अमित की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी पकड़ा गया। गगनदीप और कुलवंत ने ऑनलाइन वीडियो से तकनीक सीखी थी। अंकित जाली नोटों की आगे आपूर्ति करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें