फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: करोलबाग में आईपीएल मैच में लगा रहे थे सट्टा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-मध्य जिला स्पेशल स्टाफ ने करोलबाग इलाके से आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

-मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मध्य जिला पुलिस ने दिल्ली और गुजरात टीम के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टेबाजी कर रहे चार सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पहचान हिमांशु, अमन जैन, आकाश गर्ग और आशीष कुमार के रूप में हुई है। आरोपी आईपीएल मैच पर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस ने 2870 और सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल 2026 को स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि करोल बाग के डब्ल्यूईए इलाके की एक इमारत में चार पांच लोग आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्पेशल स्टाफ के प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। मुखबिरों की सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दी। सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस ने इमारत में छापा मारा। पुलिस ने वहां चार लोगों को आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी करते हुए देखा। पुलिस ने अमन जैन और आशीष कुमार के पास से दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए, जिनका इस्तेमाल कर आरोपी सट्टेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिमांशु करोलबाग का रहने वाला है, जबकि अन्य आरोपी अशोक विहार, हरि नगर और रानीबाग के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह आईपीएल मैचों के दौरान मोबाइल फोन के जरिए कॉल और ऑनलाइन से सट्टेबाजी करते थे। सट्टे की रकम का लेनदेन नकद और डिजिटल दोनों तरीकों से किया जाता था। बरामद मोबाइल फोन की जांच में कॉल लॉग और रिकॉर्डिंग भी मिली हैं, जिनसे सट्टेबाजी के लेनदेन की पुष्टि हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ करोलबाग थाने में गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें