फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लद्दाख बुद्ध विहार में फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास, मिलेगी सुरक्षित आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने फुट ओवर ब्रिज का किया शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कश्मीरी गेट स्थित आउटर रिंग रोड के पास लद्दाख बुद्ध विहार क्षेत्र में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का शिलान्यास किया। इसके पूरा होने से लद्दाख बुद्ध विहार और मोनेस्ट्री मार्केट आने-जाने वाले लोगों को व्यस्त सड़क पार करने के लिए सुरक्षित सुविधा मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे कश्मीरी गेट और आउटर रिंग रोड के इस व्यस्त मार्ग पर फुट ओवर ब्रिज बनने से स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं व बाजार आने वाले लोगों को सड़क पार करने में काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फुट ओवर ब्रिज का डिजाइन लद्दाखी वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिससे यह केवल एक यातायात सुविधा ही नहीं बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुल में आधुनिक सुविधाओं के साथ लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और गर्भवती महिलाओं को भी आसानी से इसका उपयोग करने में सहूलियत मिल सके।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि लद्दाख बुद्ध विहार कॉलोनी से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी सरकार गंभीरता से कार्य करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें