15 फरवरी को परिवार सहित ताजमहल का किया था दीदार
बीते 15 फरवरी को यूके के पूर्व प्रधानमंत्री सुनक ने ताजमहल का दीदार किया था। उन्होंने शाम को अपनी पत्नी अक्षता, सास सुधा मूर्ति और दोनों बेटियों कृष्णा और अनुष्का के साथ ताजमहल का भ्रमण किया था और करीब एक घंटे तक यहां समय बिताया था। इस दौरान पर्यटकों ने उन्हें देखकर जोश से नारे लगाए तो पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हाथ जोड़कर नमस्ते से उनका अभिवादन किया था। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ सेल्फी लीं और सेंट्रल टैंक पर डायना सीट पर फोटो भी खिंचवाए थे।
16 फरवरी को आगरा के सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी का दौरा किया
ऋषि सुनक ने आगरा भ्रमण के दूसरे दिन यानि रविवार को परिवार के साथ सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और कलाकृति का भ्रमण किया था। वह फतेहपुर सीकरी और सिकंदरा की भव्यता व सुंदरता पर फिदा नजर आए। इस दौरान उन्होंने इनका ऐतिहासिक महत्व भी जाना। कलाकृति में पच्चीकारी कर रहे श्रमिकों से बात करते हुए इसे आर्ट ऑफ सैक्रिफाइस कहा।