कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्गन खरगे कर्नाटक के बेलगावी से दिल्ली के लिए लौट रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य दिग्गज नेता एम्स दिल्ली पहुंच गए हैं। कुछ देर में सोनिया गांधी के भी पहुंचने की खबर है। डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी एम्स में पिता के साथ मौजूद हैं। एम्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालांकि प्रशासन या डॉक्टर कुछ भी बता नहीं रहे हैं।
रॉबर्ड वाड्रा ने एक्स पर पूर्व पीएम के निधन की लिखी बात
रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया, " प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।"
दिल्ली कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर पूर्व पीएम के निधन की लिखी बात
दिल्ली कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'प्रख्यात अर्थशास्त्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दिल्ली कांग्रेस परिवार आदरणीय मनमोहन जी की स्मृतियों को नमन करता है और राष्ट्रनिर्माण में दिये उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है'।
संबंधित वीडियो