भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि दिल्ली के किसान घाट पर मनाई गई। इस दौरान भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
किसानों के महानायक और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आज मनाई गई। भारत रत्न स्वर्गीय चाैधरी चरण सिंह जब भी सत्ता में आए उन्होंने गरीबों के हक कानून बनाए। उनकी 37वीं पुण्यतिथि के मौके पर गर्मी के प्रचण्ड प्रकोप के बीच सुबह किसान मसीहा के सैकड़ों अनुयायियों ने चौधरी चरण सिंह अमर रहें के स्वर-घोष के साथ दिवंगत नेता की किसान घाट स्थित समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति से लेकर इन नेताओं ने किया याद
इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सांसद व राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयन्त चौधरी समेत परिजनों ने चौधरी साहब की समाधि पर जाकर उनको नमन किया। श्रद्धांजलि समारोह में सांसद मलूक नागर, रालोद प्रवक्ता सुनील रोहटा, पूर्व सांसद मुंशीराम, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश अनिल कुमार, विधायक अजय कुमार, अशरफ अली, पूर्व विधायकग राजेन्द्र शर्मा, चौधरी सुखवीर सिंह आदि शामिल रहे।
चौधरी साहब से जुड़े किस्से
चाैधरी चरणसिंह सुबह गाय का दूध पीते थे। नरेंद्र सिंह एडवोकेट को किसानों के मुकदमे फ्री में लड़ने का ईनाम मिला और चौधरी चरण सिंह ने उन्हें छपरौली से विधानसभा का टिकट दे दिया। नरेंद्र सिंह ने जीत का चौधरी साहब का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। चौधरी साहब इससे खुश हुए और शाबाशी दी। नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह चौधरी साहब के प्रति छपरौली के लोगों का ही प्रेम था कि घर से बिना एक भी पैसा खर्च किए वह पांच बार विधायक चुने गए।