दिल्ली में 11 साल पहले मणिपुर की महिला की रहस्यमयी मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने सालों पहले अपने घर पर हुई मणिपुर की महिला की रहस्यमयी मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है।
जानकारी के लिए बता दें कि 25 साल की एक महिला की दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली में किराए के मकान मौत हो गई थी। 29 मई, 2013 को उसका शव घर में मिला था। शव का चेहरा विकृत और नाक टूटी हुई थी। शव के फर्श पर खून के छींटे मिले थे और खून से लथपथ चादर बरामद हुई थी।
सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले को अपने हाथ में लिया। साथ ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की एफआईआर को फिर से दर्ज किया है।