फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व OSD यशपाल त्यागी के बिल्डर प्रोजेक्टों में निवेश की भी होगी जांच

Mon, 24 Apr 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पूर्व ओएसडी के घर पड़ा छापा - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के पूर्व विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) यशपाल त्यागी द्वारा कुछ बिल्डर प्रोजेक्टों में निवेश करने की भी आयकर विभाग जांच कर रहा है। त्यागी विदेश भी जाते रहते हैं, ऐसे में उनके विदेशों में प्रॉपर्टी होने की संभावना की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने नियम के मुताबिक, त्यागी को नोटिस भेजकर दो हफ्ते का समय दिया है। वहीं विभाग को सूचना मिली है कि त्यागी ने कुछ बिल्डर प्रोजेक्ट के टावरों में भी निवेश किया था, जिसकी जांच की जा रही है।

मालूम हो कि त्यागी तीनों प्राधिकरणों में फार्म हाउस और औद्योगिक प्लाट आवंटन की तीनों प्राधिकरणों की कमेटी में रहे हैं और सीधे सीईओ को रिपोर्ट करते थे। बिल्डर और कॉमर्शियल जितनी भी जमीन आवंटित हुई है, उनमें से ज्यादातर इन्हीं के कार्यकाल में आवंटित हुई हैं। प्राधिकरण के मुताबिक, वर्ष 2009-10 में 302.711 हेक्टेयर बिल्डर को आवंटित की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग से पूछताछ जारी

osd raid
2010-11 97.2214 हेक्टेयर जमीन बिल्डरों को आवंटित की थी।इस दौरान फार्म हाउस आवंटन, बिल्डर और स्पोर्ट्स सिटी जमीन आवंटन में प्राधिकरण को घाटा हुआ था।

सोशल मीडिया पर यशपाल त्यागी पर लोग आक्रोश दिखा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस मामले में सरकार को एक्शन लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों ने पूरे प्राधिकरण की सीबीआई जांच की बात कही है।

नोएडा प्राधिकरण के निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह पर 954 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप की जांच में जुटी सीबीआई विद्युत यांत्रिक विभाग के अभियंताओं से लगातार पूछताछ कर रही है। 

नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, रोजाना जूनियर इंजीनियर्स, परियोजना अभियंताओं और अकाउंट विभाग के स्टाफ को सीबीआई तलब करके पूछताछ कर रही है। सीबीआई केस को मजबूत बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें