फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसलिए नहीं हुई पीएफ घोटाले में पूर्व जज की गवाही

Tue, 30 Jan 2018 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई की विशेष अदालत में सोमवार को नजारत घोटाला केस में गवाह पेश नहीं होने के चलते गवाही नहीं हो सकी। वहीं, 50 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। केस की अगली सुनवाई पांच फरवरी को होगी।

विज्ञापन


सीबीआई की विशेष अदालत में इस केस में नोएडा के पूर्व जिला जज एसएनएच जैदी की गवाही होनी थी, लेकिन निजी कारणों के चलते वह कोर्ट में पेश नहीं हो सके। उन्होंने एक अभियुक्त मिथलेश उपाध्याय की सेंशन अथॉरिटी केस चलाने के लिए दी थी।

उनके नहीं आने पर सुनवाई नहीं हो सकी। गौरतलब है 2001 से 2007 के बीच न्यायालय परिसर में करोड़ों रुपये का नजारत घोटाला हुआ था। सीबीआई कोर्ट की तत्कालीन जज रमा जैन ने वादी बनकर मुख्य आरोपी नाजिर आशुतोष अस्थाना समेत 63 अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आशुतोष अस्थाना को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने मामले की जांच की तो पांच जज समेत 71 कर्मचारियों को इस केस में अभियुक्त बनाया गया। केस के विचारण के दौरान ही जेल में बंद अभियुक्त अस्थाना की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें