फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, केंद्रीय मंत्री समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 12 Aug 2024 04:04 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे 93 साल के थे। उनके निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देते केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के लोधी श्मशान केंद्र पर भारत के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे नटवर सिंह का अंतिम संस्कार हुआ। उनका शनिवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे 93 साल के थे। उनके निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह को श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कई अन्य दिग्गज नेता लोधी श्मशान केंद्र पर पूर्व विदेश मंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।



बता दें कि नौकरशाह से केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वाले कुंवर नटवर सिंह उन राजनेताओं में शुमार थे, जो कूटनीति के माहिर माने जाते रहे हैं। अपनी साफगोई और हाजिर-जवाबी से खास पहचान बनाने वाले नटवर सिंह नेहरू-गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे। हालांकि, जब उन्होंने पार्टी से बगावत की तो पलटकर 10 जनपथ की तरफ देखा तक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें