फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मालिक के खाते से 9.49 लाख रुपये निकालने के आरोप में पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मालिक के खाते से पूर्व कर्मचारी ने ही निकाले थे 9.49 लाख रुपये, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस ने 19 वर्षीय युवक अभिषेक सिंह को अपने पूर्व मालिक के मोबाइल फोन व बैंक खाते तक पहुंच का दुरुपयोग कर 9.49 लाख रुपये निकालने के आरोप में उसे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से गिरफ्तार किया गया। अपराध में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि अभय नागर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के बैंक खाते से 9 मार्च से 15 अप्रैल के बीच 21 अनधिकृत यूपीआई लेनदेन के जरिए कथित तौर पर 9.49 लाख रुपये निकाले गए थे। ठगी की रकम में से 1.19 लाख रुपये 24 मार्च से 10 अप्रैल के बीच ऑनलाइन खरीदारी में खर्च की थी।
विज्ञापन

आरोपी ने ऑनलाइन सामान अपने दूसरे मोबाइल नंबर से फर्जी पहचान के नाम पर मंगाया था। जांच में सामने आया कि आरोपी अभिषेक पहले पीड़ित की दुकान में काम कर चुका है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने विभिन्न तरीकों से शिकायतकर्ता के मोबाइल तक पहुंच हासिल की और उससे जुड़े बैंक खाते का इस्तेमाल कर ऑनलाइन खरीदारी की।
विज्ञापन

पहचान छुपाकर मंगाता था ऑनलाइन सामान
आरोपी ने वीर सिंह नाम की फर्जी पहचान से सामान मंगाया और डिलीवरी अपने तक पहुंचाने के लिए गलत जानकारी दी। बाद में खरीदा गया सामान बेचकर मिली रकम निजी खर्चों में इस्तेमाल की। ग्रेटर अग्रवाल कॉलोनी, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा निवासी अभिषेक सिंह उर्फ वीर सिंह बीएससी ग्रेजुएट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें