फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पूर्व सभासद की मौत

Wed, 12 Mar 2014 09:20 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के पूर्व सभासद और प्रापर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितयों में बुधवार को मौत हो गई। परिजनों ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या की आशंका जता थाने में तहरीर दी है। है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मालियान निवासी पूर्व सभासद श्याम सिंह पुत्र नत्थी सिंह नगला टूटर स्थित नई कालोनी सागरपुरम में प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करते थे।

उनका निवास भी वहीं था। मंगलवार रात शराब पीने के बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे राजीव कुमार को फोन कर हालत खराब होने की बात बताई।
विज्ञापन


सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर श्याम सिंह को नोएडा कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि शराब में किसी ने जहरीला पदार्थ मिला दिया था।

उसके कारण उनकी मौत हुई है। थाना प्रभारी ककोड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच शुरू की जाएगी।

उधर, पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवकों से पूछताछ में जुटी हुई है। बताया गया है कि एक सप्ताह पूर्व सभासद दिल्ली गया था।

बताया यह भी गया है कि प्रापर्टी डीलर दिल्ली नहीं पहुंचा। मंगलवार को उनका अचानक घर फोन पहुंचा था। परिजनों के मुताबिक प्रापर्टी डीलर के साथ उनका दोस्त भी गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें