फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में बाइक में आग लगाने का मामला, पूर्व पार्षद गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2022 06:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता लगा कि इनोवा कार से आए कांग्रेसी प्रदर्शनकारी साथ में दो मोटरसाइकिल लेकर आए थे। इन लोगों ने एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी और इनोवा कार में बैठकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर जली हुई बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में राजेश पायलट मार्ग पर क्लेरिज होटल के पास मोटरसाइकिल में आग लगाने के मामले का खुलासा हो गया है। कांग्रेस के प्रदर्शनकारी इस मोटरसाइकिल को मंगलवार को 11 हजार रुपये में खरीदकर लाए थे। पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम के पूर्व पार्षद प्रदीप सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की पहचान हो गई है।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को कई जगह प्रदर्शन किया। दोपहर 3.55  बजे पुलिस को राजेश पायलट मार्ग पर क्लेरिज होटल के पास हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिल में आग लगाने की सूचना मिली। इसके बाद तुगलक रोड थाने में तैनात एएसआई राजीव गोस्वामी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें पता लगा कि सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी नेता मोटरसाइकिल में आग लगाकर फरार हो गए। मामला दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की। 

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता लगा कि इनोवा कार से आए कांग्रेसी प्रदर्शनकारी साथ में दो मोटरसाइकिल लेकर आए थे। इन लोगों ने एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी और इनोवा कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आग लगाने के मामले में तीन आरोपियों गांव झारसा हरियाणा निवासी प्रदीप सिंह, पंजाब के एआईसीसी सचिव व अंबाला सिटी, पंजाब निवासी चेतन चौहान और उत्तरप्रदेश के एआईसीसी सचिव व कटिहार, बिहार निवासी तौकीर आलम की पहचान कर ली। पुलिस टीम ने दबिश देकर प्रदीप सिंह को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें