फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी सफाई: 'तब मैं कांग्रेस में था, वीडियो एक साल पुराना है', जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 28 Apr 2024 02:33 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

Acharya Pramod Krishnam Viral video of Reservation Removal: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि यह वीडियो एक साल पुराना है और तब मैं कांग्रेस में था। कांग्रेस दुष्प्रचार और साजिश कर रही है।
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वे आरक्षण को खत्म करने की बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस लगातार आचार्य प्रमोद कृष्णम और भाजपा पर हमलावर है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इस वीडियो को लेकर एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है। इस वीडियो को लेकर अब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सफाई दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि यह वीडियो एक साल पुराना है और तब मैं कांग्रेस में था।

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरक्षण हटाने को लेकर अपने वायरल वीडियो पर कहा, 'वह वीडियो एक साल पुराना है और भाषण आधा है, अब कांग्रेस के मैनेजर इस पर ट्वीट कर रहे हैं, बयान दे रहे हैं। मुझे बताया गया है कि राहुल गांधी ने भी इस बारे में कुछ कहा या लिखा है। वे इसे प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ रहे हैं। मेरा यह भाषण एक साल पुराना है जो 24 सितंबर 2023 को दिया गया था जब मैं कांग्रेस के साथ था और आज मैं पीएम मोदी के साथ हूं। कांग्रेस जो दुष्प्रचार और साजिश कर रही है, उससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।'

राहुल गांधी ने कही थी यह बात
विज्ञापन

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, 'भाजपा नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से अब साफ हो गया है कि उनका उद्देश्य संविधान बदलकर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना और दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना है। लेकिन संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस चट्टान की तरह भाजपा की राह में खड़ी है। जब तक कांग्रेस है- वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें