फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: EC ने AAP के कैंपेन सॉन्ग पर लगाई रोक, आतिशी बोलीं- उन्हें BJP का आचार संहिता का उल्लंघन नहीं दिखता

Sun, 28 Apr 2024 02:07 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AAP Election Campaign Allegation: आतिशी ने कहा कि चुनाव आयोग को भाजपा द्वारा रोज आचार संहिता का उल्लंघन नहीं दिखता लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता सांस तक लेते हैं तो नोटिस आ जाते हैं। ऐसा पहली बार हुआ होगा, जब चुनाव आयोग ने किसी पार्टी के चुनावी गाने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
AAP मंत्री आतिशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Politics News: आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने उनके कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी है। हाल ही में पार्टी ने अपना कैंपेन गीत लॉन्च किया था। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगाने को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के एक और राजनैतिक हथियार चुनाव आयोग ने आप के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी। ऐसा पहली बार हुआ होगा, जब चुनाव आयोग ने किसी पार्टी के चुनावी गाने पर रोक लगाई है।

विज्ञापन


आतिशी ने कहा, 'तानाशाही सरकारों में विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जाता है। आज यही हुआ है, भाजपा के एक और हथियार, चुनाव आयोग ने इस पत्र के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग को भाजपा द्वारा रोज आचार संहिता का उल्लंघन नहीं दिखता लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता सांस तक लेते हैं तो नोटिस आ जाते हैं।'

आतिशी ने कहा कि आप के कैंपेन सॉन्ग में कहीं भी भाजपा का जिक्र नहीं है। हमने तानाशाही से लड़ने की बात कही है। इस पर चुनाव आयोग कहता है कि यह रूलिंग पार्टी की आलोचना है। अब तो चुनाव आयोग भी मान रहा है कि भाजपा तानाशाही कर रही है। भाजपा वाले सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके तानाशाही करें तब चुनाव आयोग को कोई दिक्कत नहीं होती है। लेकिन हम इसकी खिलाफत और जिक्र भी करें तो आयोग को इससे दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें