पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को फ्रांस में सर्जरी कराने के लिए दिल्ली सरकार से मंजूरी मिल गई। बताया जा रहा है कि 16 अगस्त तक उन्हें लिखित में अनुमति दे दी जाएगी। मंगलवार को दिल्ली सरकार की चार सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित हाई रिस्क बीमारी से ग्रस्त हैं।
फ्रांस में उनका उपचार बेहतर तरीके से किया जा सकता है। शीला का पहले भी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। साथ ही उनकी कुछ रक्त धमनियों में ब्लॉकेज भी आए हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें बेहतर चिकित्सीय संस्थान और डॉक्टर मिलना चाहिए।
वहीं, शीला दीक्षित का कहना है कि उन्होंने अपने उपचार के लिए सरकार को मंजूरी के लिए आवेदन दिया था। सिंतबर के पहले सप्ताह में सर्जरी के लिए फ्रांस जाएंगी। उन्होंने ये भी कहा है कि अभी फ्रांस में डॉक्टरों ने ऑपरेशन की तारीख नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री ने फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों से परीक्षण कराया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें फ्रांस के यूनिवर्सिटी अस्पताल के डॉ. थामस से उपचार कराने की सलाह दी थी।