फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दीवाड़ा में फायरिंग: पुलिस मुठभेड़ में पूर्व चेयरमैन का बेटा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

Fri, 17 Jan 2025 03:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में हुए पथराव और फायरिंग के एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला गद्दीवाड़ा में बुधवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए पथराव और फायरिंग के एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान अयान पुत्र भोलू उर्फ इरशाद  के रूप में हुई है। भोलू उर्फ इरशाद नगर पालिका के पूर्व में चेयरमैन रह चुके हैं। पुलिस ने आरोपी से तमंचा, कारतूस, खोके  बरामद किए हैं। 
विज्ञापन




सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में पुलिस खुर्जा रोड पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में एक युवक घूमता नजर आया। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अयान पुत्र भोलू उर्फ इरशाद बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी ने बुधवार की देर शाम अन्य लोगों के साथ मिलकर मोहल्ला गद्दीवाड़ा  में पथराव और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में एसआई शैलेंद्र सोलंकी की तहरीर पर चार नामजद सहित अज्ञात  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुठभेड़ में घायल अयान के पिता इरशाद उर्फ गोलू व उसकी बुआ, दूसरे पक्ष से जननेल गाजी, तबस्सुम को गिरफ्तार करते हुए बृहस्पतिवार को ही जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


फायरिंग की वीडियो व अन्य माध्यम से पुलिस अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। बताया कि गिरफ्तार अयान अपराधिक प्रवृत्ति का है उसे पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें