फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का आतंक: दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष के घर के बाहर से कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat, 07 Nov 2026 02:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में पूर्व भाजपा अध्यक्ष और पूर्व महापौर आदेश गुप्ता के घर के सामने से उनकी क्रेटा कार चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वह आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
आदेश गुप्ता - फोटो : FB/adeshguptaBJPDelhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व महापौर आदेश गुप्ता के घर के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार चोरी हो गई। वारदात शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि चोर कार से आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करीब एक महीने पहले भी इसी तरह कार चोरी करने का प्रयास किया गया था। हालांकि, उस समय आसपास के लोगों की नजर चोरों पर पड़ गई थी, जिसके बाद वे मौके से भाग गए थे। इस बार चोरों ने दोबारा वारदात को अंजाम दिया और कार लेकर फरार हो गए।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान और चोरी हुई कार की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें