फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के पूर्व आर्मी चीफ ओपी मल्होत्रा का निधन

Tue, 29 Dec 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के 13वें पूर्व आर्मी चीफ ओपी मल्होत्रा का गुडग़ांव के डीएलएफ स्थित उनके निवास पर मंगलवार को निधन हो गया। 13 वर्षीय मल्होत्रा उम्र अधिक होने की वजह से बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन


1978 से 1981 तक उन्होंने बतौर चीफ आर्मी सेवा दी थी। इसके बाद बतौर राजदूत इंडोनेशिया में 1981 से 1984 तक रहे। 1990 से 1991 तक पंजाब प्रांत के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक रहे।

6 अगस्त 1922 को कश्मीर के श्रीनगर में पैदा हुए मल्होत्रा ने श्रीनगर के मॉडल हाई स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद लाहौर के एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद देहरादून के इंडियन मिलिट्री अकादमी ज्वाइन की।
विज्ञापन

विज्ञापन

मल्होत्रा के बेटे संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि

1950 और 1961 में विभिन्न रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दीं। वेलिंग्टन के डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में बतौर इंस्ट्रक्टर अपना अनुभव साझा किया है।

1984 में जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ साउर्दन कमांड, जनवरी 1977 में आर्मी स्टाफ के वाइस चीफ और जून 1978 में आर्मी स्टाफ के चीफ बने।

मल्होत्रा अपने पीछे पत्नी सरोज मल्होत्रा और दो बच्चे छोड़ गए हैं। बेटे अजय मल्होत्रा संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर कार्यरत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें