सोमवार तड़के सवा पांच बजे इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पर तैनात सीआईएसएफ के निगरानी और खुफिया टीम को एक यात्री की गतिविधि पर शक हुआ। जवानों ने यात्री अर्जुन कुमार यादव को हिरासत में ले लिया। अर्जुन कुमार कोलकाता से दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचा था और यहां से उसे बैंकाक जाना था। जवानों ने उसके बैग की तलाशी ली। जवानों ने बैग के नीचे के तल से करीब 33 लाख रुपये कीमत के 41 हजार यूएस डॉलर बरामद किए।