फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: विदेशी मुद्रा की तस्करी करने वाला यात्री गिरफ्तार, कोलकाता से जा रहा था बैंकाक, सीआईएसएफ ने किया कस्टम के हवाले

Mon, 18 Jul 2022 10:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यात्री विदेशी मुद्रा को लेकर कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए यात्री को लगभग कस्टम अधिकारी को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Foreign currency - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के जवानों ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर विदेशी मुद्रा की तस्करी करने वाले एक यात्री को पकड़ा है। यात्री बैग में 41 हजार यूएस डॉलर छिपाकर ले जा रहा था। बरामद डॉलर की कीमत 33 लाख रुपये आंकी गई है। सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया है। कस्टम अधिकारी यात्री से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तड़के सवा पांच बजे इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पर तैनात सीआईएसएफ के निगरानी और खुफिया टीम को एक यात्री की गतिविधि पर शक हुआ। जवानों ने यात्री अर्जुन कुमार यादव को हिरासत में ले लिया। अर्जुन कुमार कोलकाता से दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचा था और यहां से उसे बैंकाक जाना था। जवानों ने उसके बैग की तलाशी ली। जवानों ने बैग के नीचे के तल से करीब 33 लाख रुपये कीमत के 41 हजार यूएस डॉलर बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें