फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अश्लीलता की तो दबोच ले जाएगी महिला पुलिस

Tue, 04 Aug 2015 10:45 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राह चलते होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मध्य जिला पुलिस ने ऑपरेशन शिष्टाचार अभियान चलाया है।
विज्ञापन


इसके तहत भीड़भाड़ वाले बाजारों, मेट्रो स्टेशनों, बसों और सिनेमा घरों के पास सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो अश्लील हरकत करने वाले युवकों को दबोचकर थाने ले जाती है।

वहां युवकों की काउंसलिंग कर उनके परिवार वालों के हवाले कर दिया जाता है। पुलिस अब तक दस से ज्यादा ऐसे मनचलों को पकड़ चुकी है।

मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि इस अभियान का मकसद उन युवाओं को सही रास्ते पर लाना है, जो युवतियों और महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सिखाती है पुलिस सबक

उन युवकों को शिष्टाचार सिखाना है ताकि वह महिलाओं का सम्मान कर सकें। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि छेड़छाड़ पर रोकथाम के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों के पास महिला पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया है।

साथ ही इन पुलिसकर्मियों से कुछ दूरी पर पुरुष पुलिसकर्मियों भी तैनात होते हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस पकड़कर थाने ले जाती है, जहां से उनके परिवार वालों को सूचना देकर उन्हें थाने में बुलाया जाता है।

परिवार वालों के सामने युवकों की काउंसलिंग की जाती है। उन्हें यह बताया जाता है कि वह महिलाओं का सम्मान करें। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी जाती है कि आगे से उनकी शिकायत आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पकड़े गए युवक का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कर लेती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें