इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के जलपुरा निवासी शहजाद (22) की उसके दोस्त ने 1200 रुपये के लेन-देन को लेकर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को दिल्ली के जैतपुर गांव में अंजाम दिया गया।
ग्रेनो पुलिस ने हत्यारोपी ताहिर को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक शहजाद (22) और हलदौनी निवासी ताहिर दोनों दोस्त थे और रंगाई-पुताई का काम साथ-साथ करते थे।
पिछले कुछ दिनों से दोनों दिल्ली के जैतपुर गांव में काम कर रहे थे। करीब एक सप्ताह दिन पहले शहजाद अपने दोस्त के साथ ग्रेनो से दिल्ली काम पर गया था।
दो दिन बाद शहजाद ने फोन कर परिजनों से 11 नवंबर को घर आने की बात कही थी। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन नंबर बंद मिला।