उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में बीते कुछ दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। मई के महीने में 11 दिन बारिश हुई है। पूरे महीने में 111 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश का यह दौर बुधवार सुबह से रात तक जारी रहा। विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय पर रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। इस कारण से मई के अंतिम दिन ठंड का अहसास हुआ। तेज हवाओं व बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से छ: डिग्री कम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें-
बर्बरता की हदें पार: सरेराह बरसाए डंडे... पैरों पर सिर रख रहम की भीख मांगता रहा फिरोज, हमलावरों का न पसीजा दिल
मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार की मई में अन्य सालों के मुकाबले में मौसम सुहावना रहा है। वर्ष 2014 के बाद इस साल मई के महीने में लू नहीं चली है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश भी हो रही है। इस कारण से मई का औसत अधिकतम तापमान भी 36.8 डिग्री सेल्सियस ही रहा है। इससे पहले वर्ष 1987 में मई में औसत अधिकतम तापमान 36 डिग्री गया था।
बीस सालों में चौथी बार मई में ज्यादा बारिश
वर्ष बारिश
2008 165.0 मिमी
2021 144.8 मिमी
2002 129.3 मिमी
2023 111.0 मिमी