पुलिस ने बताया कि धूम मानिकपुर निवासी राजू पंडित का आमका रोड पर खसरा संख्या 2813 पर क्षेत्रफल 0.3130 हेक्टेयर वेयरहाउस है। आरोपी ने धमकी देकर अनिल दुजाना के नाम पर यह संपत्ति अर्जित की थी। बिसरख कोतवाली टीम ने बुधवार को गांव धूम मानिकपुर के पास आमका रोड स्थित वेयर हाउस पर सील कर दिया गया है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की संपत्तियों की जांच में जुटी है।