दिल्ली विश्वविद्यालय में उदयपुर की घटना के विरोध में एबीवीपी दक्षिणी विभाग के कार्यकर्ताओं ने एक पैदल मार्च निकाला। मार्च में हत्यारों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की गई।
उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के विरोध की आग अब डीयू पहुंच गई है। डीयू के दक्षिणी परिसर (साउथ कैंपस) में इस हत्या के विरोध में एबीवीपी दक्षिणी विभाग के कार्यकर्ताओं ने एक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
मार्च में हत्यारों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की गई। डीयू के मोतीलाल नेहरु कॉलेज से शुरू हुआ मार्च आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से शुरू होकर डीयू के दक्षिण परिसर के मुख्य गेट पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान एबीवीपी दिल्ली के प्रांत सह मंत्री नवीन यादव को पुलिस ने हिरासत में लेकर कुछ देर बाद छोड़ दिया। नवीन यादव ने कहा कि जब तक कन्हैयालाल को उचित न्याय नहीं मिल जाता तब तक उनके लिए न्याय की आवाज उठाते रहेंगे।