फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाईनीज अंडे बेचने वालों के खिलाफ खाद्य विभाग ने चलाया अभियान

Thu, 05 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग की ओर से जिले में चाईनीज अंडों की बिक्री रोकने के लिए सोमवार से अभियान चलाएगा। जहां पर चाईनीज अंडे बिकते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए विभाग के अफसरों ने कमर कस ली है। दरअसल, जिले में चाईनीज अंडों की बिक्री में अचानक तेजी आई है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए खाद्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा और जिन दुकानों पर चाइनीज अंडे मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य निरीक्षक एसएन सिंह ने चाईनीज अंडे देखने में एक दम साधारण की तरह दिखते हैं। मगर जब उन्हें तोड़कर देखा जाता है तो उसके पीलेपन से ही पता चल सकता है।

मगर विभाग की ओर से लैब में भेजकर ही उनका निरीक्षण कराया जाएगा और यदि चाइनीज अंडा पाया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि चाईनीज अंडे शरीर के लिए काफी हानिकारक हैं और इसलिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा। सोमवार से एक अभियान चलाया जाएगा और उसके तहत खाद्य में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें