केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा बुधवार से गुरुग्राम का स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। सर्वेक्षण के लिए क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) की टीम सुबह नगर निगम कार्यालय में पहुंची और सर्वेक्षण शुरू किया। टीम में सीनियर एसेसर अमन भारद्वाज, जूनियर एसेसर रविंद्र पॉल एवं टी आर उपाध्याय शामिल हैं।
सर्वेक्षण टीम के गुरुग्राम पहुंचने पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अनु श्योकंद, रोहित यादव, विवेक कालिया एवं वाई एस गुप्ता तथा कार्यकारी अधिकारी डॉ. विजयपाल ने स्वागत किया तथा सर्वेक्षण के दौरान निर्धारित मानकों के अनुरूप दस्तावेज टीम को उपलब्ध करवाए। इसके बाद टीम ने जोन-3 एवं जोन-4 क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर संयुक्त निगमायुक्त अनु श्योकंद, संयुक्त निगमायुक्त रोहित यादव, संयुक्त निगमायुक्त विवेक कालिया, संयुक्त निगमायुक्त वाई एस गुप्ता, स्वच्छता सलाहकार नरेश पंकज, अरूण शर्मा एवं श्याम सुंदर, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक बिजेन्द्र शर्मा एवं अंबिका प्रसाद, असिस्टैंट इंजीनियर प्रदीप कुमार, विशाल गर्ग एवं हेमन्त राव उपस्थित थे।