सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली में लोदी रोड सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 21.9 व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।
जबकि जाफरपुर में अधिकतम तापमान 19.1 व न्यूनतम तापमान 4.4 दर्ज रहा। मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.2 हरियाणा के नारनौल में रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक , अगले तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, और उत्तरी राजस्थान में 10-15 किलोमीटर प्रतिघंटा की हवाएं चलने की संभावना है।
अगले तीन दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़, और दिल्ली में देर रात्रि और सुबह केसमय घना कोहरा पडने की संभावना है। वहीं विभाग ने 13 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस
10 जनवरी को सूर्यास्त शाम 5:43 मिनट
11 जनवरी को सूर्योदय सुबह 7:15 मिनट