राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार चुनावी चंदे को पारदर्शी बनाने की बात कर रही है। वहीं, दूसरी ओर चुनावी बांड के नाम पर दान दाताओं की जानकारी छुपाने की कानूनी मान्यता देने की कोशिश हो रही है।
बांड से जो पैसा राजनीतिक दल को दिया जाएगा, उस पैसे की जानकारी सरकारी बैंक, आरबीआई और सरकार के पास ही होगी। पंकज गुप्ता ने आशंका जाहिर की कि ऐसा होने पर सत्ताधारी दल अपने विपक्षियों के चंदे पर नजर रखने के साथ चंदा देने वालों को परेशान कर सकता है।
ट्रेड विंग की आपात बैठक बुधवार को
आप की ट्रेड विंग ने सीलिंग के विरोध में रणनीति तैयार करने के लिए बुधवार को आपात बैठक बुलाई है। पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप का एक प्रतिनिधिमंडल बीते दिनों एमसीडी कमिश्नर से मिला था।
उस वक्त भरोसा मिला था कि अगले तीन महीने तक कोई सीलिंग नहीं होगी। बावजूद इसके सीलिंग के नाम पर दिल्ली के कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है। बैठक में व्यापारियों के साथ बात करके जमीनी हकीकत का पता किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार होगी।