फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की फिर होगी वापसी, जानें कब

Wed, 10 Jan 2018 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi winter - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में जारी शीत लहर का असर दिल्ली-एनसीआर में कम होता नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह एक बार फिर ठंड अपने तेवर दिखाएगी।

विज्ञापन


घना कोहरा भी दस्तक दे सकता है। हवाओं के चलने के कारण न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान के20 डिग्री रहने के कारण दिन की सर्दी लोगों को ज्यादा परेशान नहीं करेगी। 

दिल्ली में  दिन गर्मी और सुबह-शाम ठंड हो रही है।  मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक बार फिर से 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 21.6 दर्ज किया गया। इस कारण लोगों को कंपा देने वाली सर्दी से राहत मिली।

विज्ञापन

ये था सोमवार का तापमान

delhi winter - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। दिल्ली में लोदी रोड सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 21.9 व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।

जबकि जाफरपुर में अधिकतम तापमान 19.1 व न्यूनतम तापमान 4.4 दर्ज रहा। मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.2 हरियाणा के नारनौल में रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक , अगले तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, और उत्तरी राजस्थान में 10-15 किलोमीटर प्रतिघंटा की हवाएं चलने की संभावना है।

अगले तीन दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़, और दिल्ली में देर रात्रि और सुबह केसमय घना कोहरा पडने की संभावना है। वहीं विभाग ने 13 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

आज का तापमान

delhi winter - फोटो : vivek nigam
अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस 
10 जनवरी को सूर्यास्त शाम 5:43 मिनट 
11 जनवरी को सूर्योदय सुबह 7:15 मिनट 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें