फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बिगाड़ा टाइम टेबल, 70 विमान 50 ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे का असर अभी तक ट्रेन की रफ्तार पर ही देखने को मिल रहा था, लेकिन अब इसका असर विमानों पर भी पड़ने लगा है। इस मौसम में अभी तक सबसे ज्यादा कोहरे का असर सोमवार को देखने को मिला। 50 से अधिक ट्रेनें जहां घंटों देरी से चलीं, वहीं 70 से अधिक विमान लेट हुए। इस कारण ट्रेन और विमान दोनों के यात्री परेशान होते दिखे।
विज्ञापन


सोमवार तड़के चार बजे से ही घने कोहरे की चादर से आईजीआई का रनवे ढक गया। सुबह 8 से 9:30 बजे तक एयरपोर्ट के रनवे पर दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम आंकी गई।

इस कारण विमानों के परिचालन में काफी कठिनाई हुई। एयरपोर्ट पर तड़के चार बजे से 10:22 बजे तक लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू करके विमानों का संचालन किया गया। इस दौरान कैट टू और कैट थ्री बी श्रेणी वाले विमान ही संचालित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी 13 घंटा देरी से चली

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दिल्ली से उड़ान भरने वाले 56 विमान काफी देरी से उड़ान भर सके। इसी तरह दिल्ली आने वाले 12 विमानों पर इसका असर पड़ा।

हालांकि कोहरे के कारण ना तो कोई विमान निरस्त किया गया और ना ही किसी विमान का रूट डायवर्ट किया गया। उधर, रेल यात्री भी कोहरे के कारण काफी परेशान हुए।

स्वतंत्रता सेनानी जहां 13 घंटा देरी से चली, वहीं महाबोधी, शिवगंगा, विक्रमशिला और पूर्वा एक्सप्रेस 8-8 घंटे लेट हुईं। इसी तरह गया आनंद विहार 6 घंटा, संपूर्ण क्रांति 6 घंटा, जबलपुर संपर्क क्रांति 5 घंटा, झारखंड एक्सप्रेस 4 घंटा, सद्भावना एक्सप्रेस 17 घंटा लेट हुई। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें परिवर्तित समय से चलीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें