फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, विलंब से चल रही ट्रेनें

Fri, 22 Jan 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को घने कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। लोकल समेत एक्सप्रेस गाडिय़ां भी घंटो देरी से चली। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कोहरा इतना घना था कि सामने पचास मीटर दिखना भी मुश्किल हो रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को हुई। पलवल स्टेशन से सुबह 8:20 वाली ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों भी भीड़ और बढ़ गई।

कोसीकलां गाजियाबाद शटल में लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हुए। यह समस्या न्यूटाउन स्टेशन तक बनी रही।

बृहस्पतिवार की रात से ही कोहरा पडना शुरू हो गया था। शुक्रवार की सुबह होते-होते घना कोहरा छा गया। मथुरा से दिल्ली और दिल्ली से मथुरा की ओर आने जाने वाली गाडिय़ों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन


कोहरा इतना घना था कि सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के चलते इस सेक्शन से गुजरने वाली अधिकांश लंबी दूरी की गाडिय़ां तीन से चार घंटे की देरी से चली।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस एक घंटे, पंजाब मेल, पश्चिम एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस झेलम एक्सप्रेस समेत अन्य गाडिय़ां करीब चार घंटे की देरी से फरीदाबाद पहुंची।

इसके अलावा पलवल से गाजियाबाद जाने वाली शटल भी दो घंटे की देरी से चली। इसके चलते दो शटल ट्रेनों की भीड़ एक शटल में चलने को मजबूर हुई।

दैनिक यात्री कोसीकलां गाजियाबाद शटल में न्यूटाउन तक जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हुए। क्योंकि आफि स आवर में रेलवे की ओर से किसी अन्य ट्रेन की व्यवस्था नहीं की गई थी। रेलवे प्रवक्ता आरएस नेगी का कहना है कि कोहरे के चलते आने वाले दिनों में भी यही समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें