मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20 दिसंबर से एनसीआर में कोहरे असर कम होने लगेगा। हालांकि पूरी तरह कोहरा छंटने में वक्त लग सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हिसार, मेरठ, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, गंगानगर, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना और अंबाला समेत कई अन्य शहरों में बुधवार सुबह दृश्यता सीमा 50 मीटर से कम रही।
इससे सड़क, हवाई और रेल मार्ग से यात्रा कर रहे लोगों को परेशानी पेश आई। बुधवार को एनसीआर में अधिकतम (दिन का) तापमान 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
जबकि रात में एनसीआर के सभी केंद्रों पर रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो बुधवार को पांच डिग्री सेल्सियस पर चंडीगढ़ सबसे ठंडा रहा।
दिल्ली के मंगेशपुर, नजफगढ़, जाफरपुर और दिल्ली विश्वविद्यालय केंद्र पर दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हरियाणा, दिल्ली, यूपी व पंजाब के तमाम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह।
पहाड़ी क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर परिक्षेत्र के लेह में का न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पहलगांव , श्रीनगर , कल्पा और केलांग में तापमान शून्य से नीचे रहा।
कुल्लू, मनाली, सोनल और सुंदरनगर में तापमान एक डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं उत्तराखंड के अल्मोड़ा में तापमान 0.6 डिग्री, मुक्तेश्वर, मसूरी व टिहरी में 4.1 डिग्री से तापमान नीचे रहा।
एनसीआर में कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान
दिल्ली---------------------8.9 डिग्री सेल्सियस
नोएडा---------------------8.5 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद----------------9.2 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद------------------9.9 डिग्री सेल्सियस
मेरठ-----------------------9.1 डिग्री सेल्सियस