फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Flood: दिल्ली के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Fri, 05 Sep 2025 03:58 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : Rekha Gupta
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में इन दिनों बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। यमुना नदी उफान पर है। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसे लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। 

विज्ञापन


बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर यमुना के जलस्तर और भारी बारिश की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 24x7 मॉनिटरिंग जारी रहे, राहत कार्य में कोई ढिलाई न हो और हर दिल्लीवासी की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो। सरकार की पूरी टीम सतर्क है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें