फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Airport: एयरपोर्ट से मई के बाद से शुरू होंगी उड़ानें, पहले शुरू होंगी घरेलू सेवाएं, जानें ताजा प्रगति

Tue, 11 Mar 2025 08:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) की ओर से जारी सूचना के तहत बताया गया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) परिचालन की तैयारी की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट - फोटो : X @jewar_airport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट के व्यावसायिक संचालन के लिए सबसे अहम एयरोड्रोम लाइसेंस मई में अपेक्षित है। इसके बाद हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानों के साथ परिचालन शुरू हो जाएगा। इसके कुछ महीनों बाद अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर भी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चर्चा चल रही है।

विज्ञापन

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) की ओर से जारी सूचना के तहत बताया गया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) परिचालन की तैयारी की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर में अपने काम को आगे बढ़ा रहा है, जबकि यात्री टर्मिनल और संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण अच्छी तरह से चल रहा है।
विज्ञापन

अगला प्रमुख मील का पत्थर एयरोड्रोम लाइसेंस प्रदान करना है, जो मई में अपेक्षित है। हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानों के साथ परिचालन शुरू हो जाएगा, इसके बाद के महीनों में अंतरराष्ट्रीय मार्ग भी शुरू हो जाएंगे। वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के साथ चर्चा चल रही है। यापल की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें